Breaking News
बिहार के लाल का कमाल! नासा की वेबसाइट में निकाली खामी, अमेरिकन एजेंसी हुई 17 साल के रामजी की मुरीद!, समस्तीपुर डी.एम. ने किया सम्मानित     सीएम धामी ने मुख्यसेवक सदन में SDG एचीवर अवार्ड समारोह में 03 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया     रबी की फसलों की खरीद के लिए एजेंसियां कर लें पूरी तैयारियां, ताकि किसानों को फसल बेचने में न आए दिक्कत नायब सिंह सैनी     एनडीडीबी ने “कृत्रिम मेधा के युग में विकसित भारत की हिंदी” विषय पर राजभाषा कार्यशाला का आयोजन     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घरौंडा में आयोजित 11वें मेगा सब्जी एक्सपो 2025 के समापन समारोह पहुंचे    

मंत्री लोधी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात

संगीत सम्राट तानसेन का शताब्दी समारोह राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का दिया प्रस्ताव
News

2024-07-21 17:59:47

भोपाल। संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर संगीत सम्राट तानसेन का शताब्दी समारोह संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में मनाने का आग्रह किया। संगीत सम्राट तानसेन के नाम पर शास्त्रीय संगीत का निरन्तर 100 वर्षों से आयोजित होने वाला देश का एकमात्र समारोह तानसेन समारोह है। जिसका आयोजन ग्वालियर स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि स्थल पर किया जाता है। लोधी ने कहा कि संगीत सम्राट तानसेन सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र के हैं और उनकी ख्याति सारे विश्व में है।

साथ ही शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद शैली भी सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त है। इस दृष्टि से तानसेन शताब्दी समारोह को न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरा राष्ट्र मनाये। मंत्री लोधी ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से पूर्वरंग श्रृंखला के अंतर्गत तानसेन समारोह का आयोजन देश के हर राज्य में आयोजित किया जावे। जिसमें मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग सह आयोजक के रुप में सम्मिलित हो सकेगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्कृष्ठ शास्त्रीय संगीत केन्द्रित प्रस्तुतियाँ संयोजित किये जाने का अनुरोध है, जिससे मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी तानसेन की ख्याति को विस्तारित किया जा सकेगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion